Showing posts with label quick recipe. Show all posts
Showing posts with label quick recipe. Show all posts

Monday, 11 December 2023

गोभी मंचूरियन फ्राइड चावल Veg Gobi Manchurian Fried Rice-Street Food Style

 

गोभी मंचूरियन बहुत ही लाजवाब होते हैं और इनके फ्राइड राइस तो इससे भी ज़्यादा स्वादिष्ट होते हैं.  आज हम बनाने जा रहे हैं गोभी मंचूरियन फ्राइड राइस.  ये बहुत ही आसान विधि के साथ बनते हैं और इन्हें बनाने में भी काफी कम समय लगता है.  ये फ्राइड राइस हम स्ट्रीट फूड स्टाइल में बनाएँगे और इसका स्वाद भी एक दम हट कर आएगा.

 

गोभी मंचूरियन फ्राइड राइस के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Gobi Manchurian Fried Rice

 

चावल के लिए For Rice

 

बासमती चावल - Basmati Rice - 1 कप

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

तेल - Oil - 1 छोटी चम्मच

 

गोभी मंचूरियन के लिए For Gobi Manchurian

 

फूलगोभी - Cauliflower - 200 ग्राम

मैदा - Refined Flour - 4 बड़े चम्मच

कॉर्न फ्लोर - Corn Flour - 2 बड़े चम्मच

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

हल्दी पाउडर - Turmeric Powder - 1/2 छोटी चम्मच

कश्मीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1 छोटी चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट किए हुए

तेल तलने के लिए - Oil for Frying

 

फ्राइड राइस के लिए For Fried Rice

 

तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट किए हुए

हरी मिर्च - Green Chilli - 1, बारीक कटी हुई

गाजर - Carrot - 1, पतले लम्बे कटे हुए

शिमला मिर्च - Capsicum - 1, पतले लम्बे कटे हुए

फ्रेंच बीन्स - French Beans - 1/2 कप, बारीक कटी हुई

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

सोया सॉस - Soya Sauce - 1 छोटी चम्मच

सिरका - Vinegar - 1 छोटी चम्मच

लाल मिर्च सॉस - Red Chilli Sauce - 1 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, पिसी हुई

टमाटर सॉस - Tomato Sauce - 2 बड़े चम्मच

 

चावल उबालने की विधि Process of boiling rice

 

पतीले में 3-4 कप पानी डाल कर उबालिए.  उबाल आने पर इसमें 1 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच तेल डालिए, फिर इसमें 1 कप बासमती चावल धो कर 20 मिनट पानी में भिगो कर डालिए.  अब इसे ढक कर (पूरा नही ढकना है थोड़ा खुला छोड़ देना है) 5 मिनट के लिए पकाएं.  समय पूरा होने पर अगर ये अच्छे से ना बने हों तो 2 मिनट वापस उसी तरह ढक कर पकाएं.  इस तरह चावल बनकर तैयार हो जाएँगे.

 

बन जाने पर इन्हें छान कर इनका पानी निकाल कर एक बड़ी ट्रे में निकाल कर इन्हें फैला कर ठंडा कीजिए.

 

गोभी मंचूरियन बनाने की विधि Process of making Gobi Manchurian

 

200 ग्राम गोभी के फूल काट कर धो कर सुखा कर लीजिए.  बाउल में गोभी, 4 बड़े चम्मच मैदा, 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर, ½ छोटी चम्मच नमक, ½ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 5-6 चम्मच पानी डाल कर इन्हें मिलाएं.

 

कढ़ाही में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम गरम होना चाहिए और फ्लेम भी मीडियम होनी चाहिए.  अब चम्मच की मदद से उतनी गोभी के फूल इसमें डालिए जितने आ पाएं.  अब इन्हें 2 मिनट तक सेकिए, फिर पलटते हुए इन्हें अच्छा गोल्डन ब्राउन होने तक सेक कर निकाल लीजिए.  तलने के बाद इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तलिए.

 

गोभी मंचूरियन फ्राइड राइस बनाने की विधि Process of making Gobi Manchurian Fried Rice

 

कढ़ाही में 2 बड़े चम्मच तेल गरम कीजिए और तेल को पूरी कढ़ाही में घुमा कर फैला दीजिए.  गरम तेल में 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डाल कर हल्का सा भूनिए.  फिर इसमें 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1 गाजर पतली-लम्बी कटी हुई, 1 पतली-लम्बी कटी हुई शिमला मिर्च और ½ कप कटी हुई बीन्स डालिए.  अब इन्हें तेज़ फ्लेम पर लगातार चलाते हुए 1-2 मिनट तक भूनिए.

 

समय पूरा होने पर फ्लेम कम करके इसमें ½ छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच सोया सॉस, 1 छोटी चम्मच सफेद सिरका, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च सॉस, ¼ छोटी चम्मच पिसी हुई काली मिर्च और 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस डालिए.  अब इन्हें मिलाते हुए चलाएं फिर इसमें गोभी मंचूरियन डाल कर अच्छे से मिलाएं.

 

अच्छे से गोभी मंचूरियन मिल जाने पर इसमें चावल डाल कर हल्के हाथ से चलाते हुए मिलाएं.  लो-मीडियम फ्लेम पर अच्छे से मिला लेने के बाद इन्हें निकाल लीजिए.  इस तरह गोभी मंचूरियन फ्राइड राइस बनकर तैयार हो जाएँगे.

 

सुझाव Suggestions

 

गोभी में मसाले मिलाते समय पानी ध्यान से डालें ज़्यादा नहीं होना चाहिए.  बस इतना पानी जाए की मसाले गोभी के ऊपर कोट हो जाएं.

गोभी मंचूरियन तलते समय तेल मीडियम-हाई होना चाहिए और फ्लेम भी मीडियम-हाई होनी चाहिए.

चावल के लिए सब्जियां भूनते समय उन्हें तेज़ फ्लेम पर लगातार चलाते हुए बस 1-2 मिनट तक भुनना है.

Tuesday, 21 November 2023

जौ का दलिया, वेज पुलाव Barley Porridge Recipe for weight loss

 

जौ का दलिया खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है, इसे जौ का पुलाव भी कह सकते हैं.  अकसर वज़न घटाने की राह पर कुछ चटपटा खाने का मन होता है.  ऐसे वक्त पर आप जौ के इस दलिये/पुलाव को बनाकर खा सकते हैं.  ये खाने में चटपटा होता है और सेहत के लिए भी बहुत फायेदेमंद होता है.  वज़न के साथ-साथ ये इम्म्यूनिटी बढ़ाने में भी मदद करता है.  तो आप पौष्टिकता से भरा ये जौ का दलिया/पुलाव बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.

 

जौ का दलिया/पुलाव के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Jau Dalia/Pulao

 

जौ का दलिया - Barley Broken Wheat - ½ कप (90 ग्राम)

घी - Desi Ghee - 1 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच

मटर - Peas - ½ कप

गाजर - Carrot - ¼ कप, बारी कटी हुई

फूलगोभी - Cauliflower - ¼ कप, बारी कटी हुई

शिमला मिर्च - Capsicum - ¼ कप, बारी कटी हुई

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेट किये हुए

हरी मिर्च - Green Chilli - हरी मिर्च - 1, बारीक कटी हुई

टमाटर - Tomato - 1, कटे हुए

नमक - Salt - ½ छोटी चम्मच

 

जौ का दलिया/पुलाव बनाने की विधि Process of making Barley Dalia/Pulao

 

कढ़ाही में ½ जौ के दलिये को लगातार चलाते हुए हल्का सा रंग बदलने तक मीडियम फ्लेम पर भूनिए.  भुन जाने पर इसे बाउल में निकाल लीजिए.  अब कुकर में 1 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए.  गरम घी में ½ छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें ½ कप हरे मटर के दाने, ¼ कप बारीक कटी हुई गाजर, ¼ कप बारीक कटा हुआ फूलगोभी, ¼ कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च, 1 छोटी चम्मच ग्रेट की हुई अदरक और 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिए.

 

इन्हें मीडियम फ्लेम पर हल्का भूनिए, फिर इसमें भुना हुआ जौ का दलिया डाल कर अच्छे से मिलाते हुए आधा मिनट भूनिए.  भूनने पर इसमें 1 टमाटर बीज हटा कर छोटा-छोटा कटा हुआ डाल कर अच्छे से मिलाएं.  मिला कर इसमें 1.5 कप पानी और ½ छोटी चम्मच नमक डाल कर मिलाएं, फिर कुकर बंद करके तेज़ फ्लेम पर एक सीटी आने तक पकाएं.  सीटी आने पर गैस बंद करके कुकर का प्रेशर निकलने दीजिए.

 

प्रेशर निकलने पर कुकर खोल कर हल्के हाथ से दलिये को थोड़ा चलाएं, फिर आधा ढक कर 10 मिनट के लिए रख दीजिए.  समय पूरा होने पर जौ का दलिया/पुलाव बनकर तैयार हो जाएगा.  इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

सुझाव Suggestions

 

2-3 कप जौ का दलिया एक साथ भून कर कंटेनर में रख सकते हैं, जब मन करा ऊपर दी गई विधि से बना लिया.

दलिया बनाते समय दलिये से तीन गुना पानी नाप कर डालना है.

Thursday, 2 November 2023

साबूदाना खिचड़ी - एसी की हर दाना मोती जैसा, परफेक्ट तरीका Non Sticky Sabudana Khichdi Recipe

 

साबूदाना नाश्ते या डिनर के वक्त खाने से सेहत पर काफी फायेदा होता है.  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं साबूदाना खिचड़ी.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है.  ये सेहत के लिये तो फयेदेमंद होती ही है, बल्की खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है.  तो आप भी जब कुछ चटपटा और हल्का खाना हो, तब साबूदाना खिचड़ी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

 

साबूदाना खिचड़ी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Sabudana Khichdi

 

साबूदाना - Sago - 1 कप, भीगे हुए

घी - Ghee- 2 बड़े चम्मच

जीर - Cumin Seeds - 1 छोटी चम्मच

उबले आलू - Boiled Potato - 1, कटे हुए

मूगंफली - Peanut - 1/4 कप, भुनी हुई

करी पत्ता - Curry Leaves - 10-12

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बरीक कटी हुई

मूगंफली - Roasted Peanut  - 1/4 कप, दरदरी कुटी हुई

सैंधा नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई

हरा धनिया - Coriander Leaves

नींबू - Lemon - 1

 

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि Process of making Sabudana Khichdi

 

1 कप साबूदाना को अच्छे से धो कर 2.5-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए.  भीग जाने पर पानी पूरी तरह हटा दीजिए.  अब पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल लर गरम कीजिए.  गरम घी में 1 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें 1 उबला हुआ आलू छोटा-छोटा काट कर डाल कर इन्हें 2 मिनट भूनिए.

 

भुन जाने पर इसमें ¼ कप भुने हुए मूंगफली के दाने डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें 10-12 करी पत्ता डाल कर चटकने दीजिए.  अब इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर हल्का भूनिए.  भुन जाने पर इसमें भिगोए हुए साबूदाना और ¼ कप दरदरा कुटा हुआ मूंगफली पाउडर डाल कर मिलाएं.

 

मिला लेने पर इसमें ¾ छोटी चम्मच सेंधा नमक और ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च डालिए.  इसे लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर पकाएं जब तक इसका रंग ट्रांसपेरेंट नहीं हो जाता.  साबूदाना का रंग बदलने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसे ढक कर 2 मिनट पकाएं.

 

समय पूरा होने पर इसे लगातार चलाते हुए वापस 2 मिनट पकाएं.  फिर इसमें हरा धनिया डाल कर मिलाएं.  अंत में इसमें 1 नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर फ्लेम बंद करके इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

सुझाव Suggestions

 

1 कप साबूदाना को ¾ कप पानी में भिगोना है.

साबूदाना की रसीली खिचड़ी व क्रिस्पी परांठा-नवरात्रि स्पेशल Sago Khichdi & Paratha

 

नवरात्री के इन दिनों में व्रत में कुछ अच्छा खाने का मन करता है.  इसलिये आज हम बनाने जा रहे हैं साबूदान खिचड़ी और साबूदाना परांठा.  इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाएँगे.  इनका स्वाद बहुत ही लाजवाब है.  तो आप भी इस नवरात्री साबुदाना खिचड़ी और साबुदाना परांठा बनाएं और अपने परिवार के साथ इनके स्वाद का आनंद लें.

 

आवश्यक सामग्री Ingredients needed

 

साबुदाना खिचड़ी के लिये For Sabudana Khichadi

 

आलू - Potato - 1

मूगंफली - Peanut - 1/4 कप

घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/2 छोटी चम्मच

अदरक - Ginger - 1/2 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 1/2 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

साबूदाना - Sago - 1/2 कप, 1 घंटे भीगे हुए

टमाटर - Tomato - 1, बारीक कटी हुई

सेंधा नमक - Rock Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई

नींबू - Lemon - 1 छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves

 

साबुदाना परांठा के लिये For Sabudana Paratha

 

साबूदाना - Sago - 1/2 कप, 2 घंटे भीगे हुए

उबले आलू - Boiled Potato - 3 (200 ग्राम)

मूगंफली पाउडर - Peanut Powder - 1/2 कप‌

अदरक - Ginger - 1/2 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 1/2 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 छोटी चम्मच, कुटी हुई

सेंधा नमक - Rock Salt - 3/4 छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves - 1-2 बड़े चम्मच

अरारोट - Arrowroot - 4 बड़े चम्मच

घी - Ghee

 

साबुदाना खिचड़ी बनाने की विधि Process of making Sabudana Khichdi

 

1 आलू को छील कर अच्छे से धो कर छोटा-छोटा काट लीजिये.  काट कर इन्हें भी पानी में रखिये.  फिर मिक्सर जार में 1/4 कप मूंगफली डाल कर हल्का दरदरा पीसिये.  पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर पिघलाएं.  फिर इसमें कटे हुए आलू डाल कर लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनिये.

 

भुन जाने पर इन्हें निकाल लीजिये.  फ्लेम लो करके इसमें 1/2 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिये.  फिर इसमें 1/2 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 1/2 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालिये.  इन्हें हल्का भून कर इसमें भीगे हुए साबुदाना (पानी हटा कर) डाल कर 2 मिनट मीडियम फ्लेम पर भूनिये.

 

फिर इसमें 1 टमाटर को बारीक काट कर (बीज हटा कर) डाल कर हल्का चलाएं.  हल्का चलाने के बाद इसमें दरदरी कुटी मूंगफली डाल कर हल्का चलाएं.  हल्का भून जाने पर इसमें 1.5 कप पानी डाल कर ढक कर मीडियम फ्लेम पर 3 मिनट पकाएं.

 

3 मिनट के बाद इसे थोड़ा चला कर इसमें भुने हुए आलू, 3/4 छोटी चम्मच सेंधा नमक और 1/4 छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालिये.  इन्हें अच्छे से मिला कर ढक कर 3 मिनट पकाएं.  साबुदाना के ट्रान्सपेरेंट होने तक ढक कर पकाएं, हर 3 मिनट में चलाएं ज़रूर.

 

साबुदाना खिचड़ी के पक जाने पर फ्लेम बंद करके इसमें 1 छोटी चम्मच नींबू का रस और हरा धनिया डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इन्हें बाउल में निकाल कर परोसें इस तरह साबुदाना खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी.

 

साबुदाना परांठा बनाने की विधि Process of making Sabudana Paratha

 

बाउल में 3 उबले हुए आलू ग्रेट कीजिये.  फिर इसमें भीगे हुए साबुदाना, 1/2 कप मूंगफली पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 1/2 छोटी चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च, 1/2 छोटी चम्मच दरदरी कुटी काली मिर्च, 3/4 छोटी चम्मच सेंधा नमक और 1-2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया डालिये.  इन्हें अच्छे से मिलाएं.

 

मिल जाने पर हाथ में थोड़ा घी लगा कर इसमें 4 बड़े चम्मच अरारोट डाल कर डो गूंधिये.  डो के गुंध जाने पर थोड़ा डो तोड़िये, गोल करके पेडे जैसा बनाएं.  बोर्ड पर पॉलीथीन बिछा कर इसमें लोई रख कर, लोई के दोनों तरफ घी लगा कर लोई को पॉलीथीन से ढक कर बेलिये.

 

अब तवा मीडियम गरम करके इसमे थोड़ा घी डाल कर फैलाएं.  परांठा तवा पर रख कर 3-4 मिनट सेकिये.  समय पूरा होने पर थोड़ा घी फैला कर इसे पलट कर सेकिये.  दोनों ओर घी लगाकर परांठे को पलट-पलट कर दोनों ओर ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये.

 

सिक जाने पर परांठा उतार कर बाकी परांठे भी इसी तरह बना लीजिये.  इस तरह साबुदाना परांठा बनकर तैयार हो जाएगा.  साबुदाना परांठा और साबुदाना खिचड़ी परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.

 

सुझाव Suggestions

 

दोनों में से जो भी डिश आपको पसंद आए, आप वो बनाएं या दोनों बनाएं.

Wednesday, 1 November 2023

व्रत वाली पकोड़ा कढ़ी व चावल Kadhi Chawal for Navratri

 

अगर व्रत के वक्त आपको कुछ तला भुना खाना न पसंद हो तो आज की हमारी रेसिपी खास आपके लिए है.  आज हम बनाने जा रहे हैं व्रत वाली पकोड़ा कढ़ी व चावल.  इन्हें बनाना बहुत ही आसान होता है और बहुत ही कम सामग्री में ये झटपत बनकर तैयार हो जाते हैं.  तो आपके व्रत के खाने में ये अलग स्वाद देने के लिए आप भी इस आसान विधि के साथ व्रत वाली पकोड़ा कढ़ी व चावल बनाएं और इसके स्वाद का आनंद लें.

 

फलाहारी कढ़ी चावल के लिए आवश्यक सामग्री Ingredients for Falahari Kadhi Chawal

 

पकोड़ा के लिए For Pakora

 

सिंघाड़े का आटा - Water Chestnut Flour - 2 बड़े चम्मच

दही - Curd - 2 बड़े चम्मच

अदरक - Ginger - ½ छोटी चम्मच, ग्रेटेड

सैंधा नमक - Rock Salt - ¼ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 1, बारीक कटी हुई

हरा धनिया - Coriander Leaves - 1 छोटी चम्मच

आलू - Potato - 1

काली मिर्च - Black Pepper - ¼ छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई

तेल तलने के लिए - Oil for frying

 

कढ़ी के लिए For Kadhi

 

दही - Curd - ½ कप

सिंघाड़े का आटा - Water Chestnut Flour - 2 बड़े चम्मच

तेल - Oil - 1 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 2

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बारीक कटी हुई

अदरक - Ginger - ½ छोटी चम्मच, ग्रेटेड

करी पत्ता - Curry Leaves - 5-6

काली मिर्च - Black Pepper - ¼ छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई

सैंधा नमक - Rock Salt - ½ छोटी चम्मच

हरा धनिया - Coriander Leaves - 2-3 छोटी चम्मच

 

चावल के लिए For Rice

 

घी - Desi Ghee - 1 छोटी चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - ½ छोटी चम्मच

समा के चावल - Barnyard Millet - ½ कप (100 ग्राम)

सैंधा नमक - Rock Salt - ¼ छोटी चम्मच

 

पकोड़े के लिए बैटर बनाने की विधि Process of making Batter for Pakoras

 

बाउल में 2 बड़े चम्मच सिंघाड़े का आटा, 2 बड़े चम्मच दही, 1 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, ¼ छोटी चम्मच सैंधा नमक, 1 छोटी चम्मच हरा धनिया, 1 छोटे-छोटे पीस कटा हुआ आलू और ¼ छोटी चम्मच से कम काला नमक डालिए.

 

इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 बड़े चम्मच पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इस तरह बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

 

कढ़ी के लिए घोल बनाने की विधि Process of making solution for Kadhi

 

बाउल में ½ कप खट्टा दही और 2 बड़े चम्मच सिंघाड़े का आटा डाल कर अच्छे से मिलाएं.  अब इसमें 1.5 कप पानी डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इस तरह कढ़ी के लिए घोल बनकर तैयार हो जाएगा.

 

पकोड़े तलने की विधि Process of frying the Pakoras

 

कढ़ाही में तेल गरम कीजिए, तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम होनी चाहिए.  गरम तेल में चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा बैटर डाल कर 1-2 मिनट तलने दीजिए.  फिर इन्हें पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लीजिए.  तलने पर इन्हें निकाल कर बाकी भी इसी तरह तल लीजिए.  इस तरह पकोड़े तल कर तैयार हो जाएँगे.

 

चावल बनाने की विधि Process of making Rice

 

कुकर में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर गरम कीजिए.  गरम घी में ½ छोटी चम्मच जीरा डाल कर भूनिए.  भुन जाने पर इसमें समा के चावल (अच्छे से धो कर) डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें 1 कप पानी और ¼ छोटी चम्मच सैंधा नमक डाल कर अच्छे से मिलाएं.

 

कुकर बंद करके इन्हें 1 सीटी आने तक तेज़ फ्लेम पर पकाएं.  सीटी आने पर फ्लेम बंद कर दीजिए और कुकर के प्रेशर को निकलने दीजिए.  प्रेशर निकलने पर चावल निकाल लीजिए, इस तरह चावल बनकर तैयार हो जाएँगे.

 

कढ़ी बनाने की विधि Process of making Kadhi

 

कढ़ाही में 1 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिए.  गरम तेल में ½ छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिए.  फिर फ्लेम धीमी करके इसमें 2 साबुत हरी मिर्च एक कट लगाकर, 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च, ½ छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक और 5-6 करी पत्ता डालिए.

 

इन्हें हल्का भून कर इसमें घोल को एक बार चला कर मिलाते हुए कढ़ाही में डालिए.  कढ़ी में उबाल आने तक इसे लगातार चलाते हुए तेज़ फ्लेम पर पकाएं.  उबाल आने पर फ्लेम को धीमा करके, इतना की उबाल बना रहे, इसमें ½ छोटी चम्मच सैंधा नमक और ¼ छोटी चम्मच कुटी हुई काली मिर्च डालिए.  इसे अच्छे से मिला कर 10-12 मिनट पकने दीजिए.

 

7-8 मिनट पकने के बाद इसमें कुछ पकोड़े डाल कर अच्छे से चला कर 5-6 मिनट पकाएं.  समय पूरा होने पर कढ़ी बनकर तैयार हो जाएगी.  इसमें थोड़ा सा हरा धनिया डाल कर इसे निकाल लीजिए.  फलाहारी कढ़ी चावल को परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

 

सुझाव Suggestions

 

पकोड़े के बैटर को थोड़ा गाढ़ा रखना है.

पकोड़े तलने के लिए तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिए और फ्लेम मीडियम होनी चाहिए.

कढ़ी छौकने के बाद इसे उबाल आने तक लगातार चलाना है.

Monday, 30 October 2023

शादी पार्टी वाली उरददाल कढ़ी जो रोटी-चावल के साथ या यूहीं खाना अच्छा लगे Urad Dal Kadhi Party Style

 

शादियों और पर्टियों के खाने की बात ही कुछ और होती है, लगभग सभी डिश अपने में खास होती हैं.  उन्हीं में से एक खास डिश है उरद दाल की कढ़ी.  आज हम यही खास डिश, उरद दाल की कढ़ी बनाने जा रहे हैं.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है.  इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है और इसे एक बार खाकर आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे.  तो आप भी इस आसान विधि के साथ उरद दाल की कढ़ी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

 

उरद दाल की कढ़ी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Urad Dal Kadhi 

 

उरद दाल - Urad - 3/4 कप (150 ग्राम)

नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बारीक कटी हुई

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरा धनिया - Coriander Leaves

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

तलने के लिये सरसों का तेल - Mustard Oil for frying

 

दही - Curd - 1.25 कप

तेल - Oil - 1-1.5 बड़े चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

अदरक - Ginger - 1 छोटी चम्मच, ग्रेटेड

हरी मिर्च - Green Chilli - 1 छोटी चम्मच, बारीक कटी हुई

हरी मिर्च - Green Chilli - 3

हल्दी - Turmeric Powder - 1/4 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

लाल मिर्च - Red Chilli - 1/2 छोटी चम्मच

नमक - Salt - 1 छोटी चम्मच

 

तड़का के लिये For Tadka

तेल - Oil - 2 छोटी चम्मच

जीरा - Cumin Seeds - 1/4 छोटी चम्मच

हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच

सुखी लाल मिर्च - Dry Red Chilli - 2

करी पत्ता - Curry Leaves - 8-10

कशमीरी लाल मिर्च - Kashmiri Red Chilli - 1/2 छोटी चम्मच

 

पकोड़े और कढ़ी का बैटर बनाने की विधि Process of making batter for Pakoras and Kadhi

 

3/4 कप उरद दाल को अच्छे से धो कर 3 घंटे पानी में भिगो कर रखिये.  फिर पानी हटा कर मिक्सर जार में भीगी हुई दाल और 2-3 बड़े चम्मच पानी डाल कर दरदरी पीस लीजिये.  पिसी हुई दाल को बाउल में निकाल लीजिये.

 

इसमें 1/2 छोटी चम्मच नमक, 2 बारीक कटे हुए हरी मिर्च और 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक डालिये.  इन्हें अच्छे से मिलाते हुए दाल को 3-4 मिनट लगातार चलाते हुए फेंटिये.  दाल के अच्छे से फूल जाने पर इसमें थोड़ा हरा धनिया और 1/2 पिंच हींग डाल कर अच्छे से मिलाएं.  इस तरह पकोड़े के लिये बैटर बनकर तैयार हो जाएगा.

 

उसी मिक्सर जार में 1.25 कप दही डाल कर फेंट लीजिये.  इसे बाउल में निकाल कर इसमें 4 कप पानी डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.  इस तरह कढ़ी के लिये घोल बनकर तैयार हो जाएगा.

 

पकोड़े तलने की विधि Process of frying Pakora

 

कढ़ाही में सरसों का तेल डाल कर गरम कीजिये.  तेल मीडियम-हाई गरम होना चाहिये और फ्लेम मीडियम-हाई होनी चाहिये.  गरम तेल में पकोड़े डाल कर इन्हें कुछ देर तलने दीजिये फिर इनपर थोड़ा तेल छिड़क कर इन्हें पलट-पलट कर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक तलिये.  इन्हें निकाल कर कढ़ी के घोल में डाल दीजिये.

 

सभी इसी तरह तल लीजिये, याद रखिये अंत में थोड़ा बैटर बचा लेना है.  सभी पकोड़े तल कर कढ़ी के घोल में डाल कर डोबो कर कुछ देर रख दीजिये.  फिर धोल से पकोड़े निकाल कर इसमें बचा हुआ पकोड़े का बैटर डाल कर अच्छे से मिला दीजिये.

 

कढ़ी बनाने की विधि Process of making Kadhi

 

कढ़ाही में 1-1.5 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में 1/4 छोटी चम्मच जीरा, 1 छोटी चम्मच ग्रेटेड अदरक, 1 छोटी चम्मच बरीक कटी हुई हरी मिर्च और 3 साबुत हरी मिर्च चीरा लगाकर डालिये.  इन्हें लो फ्लेम पर हल्का भूनिये फिर इसमें 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1/2 पिंच हींग डाल कर हल्का भूनिये.

 

मसाले भुनने के बाद इसमें कढ़ी का घोल डाल कर फ्लेम तेज़ करके इसे लगातार चलाते हुए उबाल आने तक पकाएं.  इस बीच इसमें 1 कप पानी और 1/2 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च डालिये.  कढ़ी में उबाल आने पर इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए 5 मिनट पकाएं.

 

फिर इसमें 1 छोटी चम्मच नमक और पकोड़े डाल कर अच्छे से मिलाएं.  अब इसे 7 मिनट तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं.  समय पूरा होने पर कढ़ी बनकर तैयार हो जाएगी, फ्लेम बंद कर दीजिये और इसे बाउल में निकाल लीजिये.

 

तड़का बनाने की विधि Process of making Tadka

 

तड़का पेन में 2 छोटी चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये.  गरम तेल में 1/4 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 पिंच हींग, 2 साबुत लाल मिर्च और 8-10 करी पत्ता डालिये.  इन्हें लो फ्लेम पर हल्का भूनिये, फिर फ्लेम बंद करके इसमें 1/2 छोटी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च डालकर मिलाएं.

 

इस तड़के को कढ़ी पर डाल कर हल्का चला दीजिये.  इस तरह उरद दाल की कढ़ी बनकर तैयार हो जाएगी.  इसे परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.

 

सुझाव Suggestions

 

दाल को पीस कर अच्छे से फेंटिये.

बैटर में मसाले ज़रूर मिलाएं.

जब पकोड़े तल जाएं तो उन्हें मठ्ठे में ज़रूर डालिये.

इस कढ़ी के लिये घोल में पानी ज़्यादा मिलाएं.

इस कढ़ी को फ्रिज में रख कर 3 दिन तक खा सकते हैं.