Showing posts with label vrat recipe. Show all posts
Showing posts with label vrat recipe. Show all posts

Sunday, 3 December 2023

सवां के चावल- व्रत के चावल (Samvat Rice Vrat Rice Recipe)

नवरात्रि में सभी श्रद्धालु सात्विक भोजन करते हैं. व्रत के लिये हम समा चावल बनाते है. इन्हें समा (Sama Rice or Samvat Rice) चावल कहते हैं. ये आकार में सामान्य चावलों से बहुत छोटे होते हैं.

समा चावल का पुलाव (Vrat Rice Pulav) बना लीजिये और यदि आप मीठा पसन्द करते हैं तो इनके खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe) बना लीजिये.  आईये आज व्रत के चावल बनायें

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vrat Rice Pulav

  • संवा के चावल - 100 ग्राम(आधा कप)
  • पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • काली मिर्च -3-4
  • लौंग -1-2
  • बड़ी इलाइची - 2
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 8
  • किसमिस - 20
  • सेधा नमक - स्वादानुसार(आधा छोटी चम्मच)

विधि - How to make Vrat Rice Pulav

चावल को साफ कीजिये, अच्छी तरह धोइये, 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये.

काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची को दरदरा कूट लीजिये. काजू और बादाम को 2 टुकड़ों में काट लीजिये. किसमिस के डंठल तोड़ कर अलग कर लीजिये.

किसी बर्तन में एक टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में काजू, बादाम, किसमिस डालकर हल्के गुलाबी होने तक भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिये.

बचे हुये घी में जीरा डालकर भूनिये, कुटे हुये काली मिर्च, लौंग, इलाइची भी डालकर थोड़ा सा भूनिये,  पानी और सैंधा नमक डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद  सवां के चावल डालिये, फिर से उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये, 3-4 काजू और 2 बादाम सजाने के लिये बचाकर सारे काजू, बादाम, किसमिस भी मिला दीजिये और सवां चावल नरम होने तक पकाइये.

सवां के चावल का पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये और ऊपर से काजू बादाम डालकर सजाइये, लीजिये ये सवां के चावल का पुलाव आप अपने व्रत में खाइये और परोसिये.

2 -3 सदस्यों के लिये,
समय 20 मिनिट

सवां के चावल की खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe)

सवां के चावल की खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe) तो बिलकुल उसी तरीके से बनाई जाती है जैसे हम सादा चावल की खीर बनाते हैं आइये बनाना शुरू करते हैं सवां के चावल की खीर.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vrat Rice Kheer Recipe

  • सवां के चावल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर (5 कप)
  • चीनी - 75 -100 ग्राम (आधा कप या आधा कप से थोड़ा कम)
  • काजू - 12
  • बादाम - 8
  • किसमिस - 20
  • पिस्ते - 6
  • छोटी इलाइची- 2=3

विधि - How to make Vrat Rice Kheer

सवां के चावल साफ कीजिये, अच्छी तरह धो लीजिये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम करने रख दीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, सवां के चावल डालिये और चमचे से चला दीजिये, फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये, प्रत्येक 2-3 मिनिट के बाद चमचे से खीर को चलाते रहिये, खीर तले में लगनी नहीं चाहिये.

काजू 4 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, बादाम और पिस्ते लम्बाई में पतले काट लीजिये, किसमिस के डंठल तोड़ लीजिये. इलाइची को छील कर बारीक कूट लीजिये.

काजू और किसमिस खीर में बनते समय ही मिला दीजिये, चावल नरम हो गये हैं तथा चावल और दूध चमचे से गिराने पर एक साथ गिरते हैं, तब तो खीर बन चूकी है, चीनी मिलाइये और गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.  इलाइची का पाउडर भी खीर में मिला दीजिये. सवां के चावल की खीर तैयार है. सवां के चावल की खीर को प्याले में निकालिये और बादाम, पिस्ते ऊपर से डाल कर सजाइये.
सवां के चावल की गरमा गरम खीर अपने व्रत में परोसिये और खाइये.

सुझाव: आप सवां के चावल का पुलाव बानाये या खीर, दोनों में अपने पसन्द के अनुसार सूखे मेवा कम या ज्यादा कर सकते हैं, या आपको जो मेवा न पसन्द हो उसे मत डालिये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 35 मिनिट

Saturday, 18 November 2023

साबूदाने की खिचड़ी माइक्रोवेव में - How to make Sabudana Khichdi in Microwave

 साबूदाने की खिचड़ी (Sago Khichdi) या यू हीं, आपको बहुत स्वादिष्ट लगेगी. माइक्रोवेव में साबूदाने की खिचड़ी बहुत जल्द और बहुत ही आसानी से बन जाती है.

साबूदाने दो प्रकार के होते है, छोटा साबूदाना और बड़ा साबूदाना. दोंनो प्रकार के साबूदाने से खिचड़ी बनाई जा सकती है. छोटे साबूदाने से खिचड़ी बना रहे हैं तो साबूदाने को 1 घंटे पहले पानी में भिगोना होगा, लेकिन बड़े साबूदाने से खिचड़ी बनाने के लिये बड़े साबूदाने को 7-8 घंटे पहले पानी में भिगोना होगा. छोटा साबूदाना सभी किराना स्टोर पर आसानी से मिल जाता है, लेकिन बड़ा साबूदाना बड़ी किराना स्टोर पर ही मिल पाता है.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sabudaba Khichdi

  • छोटा साबूदाना - 1 कप
  • आलू - 1 छोटा छोटा कटा हुआ
  • मूंगफली के दाने - आधा कप (भुने और छिले हुये)
  • हरा धनियां - 2 टेबल स्पून बारीक कटा हुआ
  • तेल - 2 टेबल स्पून
  • नीबू का रस - 2 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच (1 इंच टुकड़ा कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा - आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)

विधि - How to make Sabudana Khichdi in Microwave

साबूदाने को धोकर 1 कप साबूदाने है तो उसमें 1 कप पानी डालकर 1 घंटे पहले भिगो दीजिये. साबूदाना फूल कर तैयार हो जाता है.

मूंगफली के दाने को दरदरा कूट लीजिये.
माइक्रोवेव सेफ प्याले में तेल डालकर, अधिकतम तापमान पर, 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याले को बाहर निकालिये और तेल में जीरा डालकर मिक्स कर दीजिये. प्याले को फिर से माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 1 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये, प्याले को बाहर निकालिये, जीरा भुन गया हैं. अदरक हरी मिर्च और आलू डालिये, मिक्स कीजिये और ढककर के 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये.
प्याला बाहर निकालिये, आलू को चमचे से चलाइये, आलू को चैक कीजिये, आलू दब रहे हैं. अब भीगे हुये साबूदाने, लाल मिर्च, नमक और मूंगफली के दाने डालिये और सारी चीजों को अच्छी तरह मिला दीजिये.

1/4 कप पानी डालकर मिला दीजिये. प्याले को माइक्रोवेव में रखिये और अधिकतम तापमान पर 3 मिनिट माइक्रोवेव कीजिये. प्याला बाह्रर निकालिये और खिचड़ी को चमचे से चलाइये, हरा धनियां और नीबू का रस डालकर मिला दीजिये. प्याले को ढककर 5 मिनिट रख दीजिये. ये स्टेन्डिंग टाइम है, खाना अभी भी प्याले में पक रहा है.

साबूदाने की खिचड़ी बनकर तैयार है, गरमा गरम साबूदाने की खिचड़ी परोसिये और खाइये.
सुझाव:
साबूदाने की खिचड़ी व्रत के लिये बना रहे हैं तो सादा नमक की जगह सैन्धा नमक का प्रयोग कीजिये.

Wednesday, 15 November 2023

सवां के चावल- व्रत के चावल (Samvat Rice Vrat Rice Recipe)

नवरात्रि में सभी श्रद्धालु सात्विक भोजन करते हैं. व्रत के लिये हम समा चावल बनाते है. इन्हें समा (Sama Rice or Samvat Rice) चावल कहते हैं. ये आकार में सामान्य चावलों से बहुत छोटे होते हैं.

समा चावल का पुलाव (Vrat Rice Pulav) बना लीजिये और यदि आप मीठा पसन्द करते हैं तो इनके खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe) बना लीजिये.  आईये आज व्रत के चावल बनायें

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vrat Rice Pulav

  • संवा के चावल - 100 ग्राम(आधा कप)
  • पानी - 300 ग्राम ( 1 1/2 कप )
  • घी - 1 टेबल स्पून
  • जीरा - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • काली मिर्च -3-4
  • लौंग -1-2
  • बड़ी इलाइची - 2
  • काजू - 10-12
  • बादाम - 8
  • किसमिस - 20
  • सेधा नमक - स्वादानुसार(आधा छोटी चम्मच)

विधि - How to make Vrat Rice Pulav

चावल को साफ कीजिये, अच्छी तरह धोइये, 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये.

काली मिर्च, लौंग, बड़ी इलाइची को दरदरा कूट लीजिये. काजू और बादाम को 2 टुकड़ों में काट लीजिये. किसमिस के डंठल तोड़ कर अलग कर लीजिये.

किसी बर्तन में एक टेबल स्पून घी डालकर गरम कीजिये, गरम घी में काजू, बादाम, किसमिस डालकर हल्के गुलाबी होने तक भून कर एक प्लेट में निकाल लीजिये.

बचे हुये घी में जीरा डालकर भूनिये, कुटे हुये काली मिर्च, लौंग, इलाइची भी डालकर थोड़ा सा भूनिये,  पानी और सैंधा नमक डाल दीजिये, पानी में उबाल आने के बाद  सवां के चावल डालिये, फिर से उबाल आने पर गैस धीमी कर दीजिये, 3-4 काजू और 2 बादाम सजाने के लिये बचाकर सारे काजू, बादाम, किसमिस भी मिला दीजिये और सवां चावल नरम होने तक पकाइये.

सवां के चावल का पुलाव बन चुका है. पुलाव को प्याले में निकालिये और ऊपर से काजू बादाम डालकर सजाइये, लीजिये ये सवां के चावल का पुलाव आप अपने व्रत में खाइये और परोसिये.

2 -3 सदस्यों के लिये,
समय 20 मिनिट

सवां के चावल की खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe)

सवां के चावल की खीर (Sama Rice or Vrat Rice Kheer Recipe) तो बिलकुल उसी तरीके से बनाई जाती है जैसे हम सादा चावल की खीर बनाते हैं आइये बनाना शुरू करते हैं सवां के चावल की खीर.

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vrat Rice Kheer Recipe

  • सवां के चावल - 100 ग्राम (आधा कप)
  • फुल क्रीम दूध - 1 लीटर (5 कप)
  • चीनी - 75 -100 ग्राम (आधा कप या आधा कप से थोड़ा कम)
  • काजू - 12
  • बादाम - 8
  • किसमिस - 20
  • पिस्ते - 6
  • छोटी इलाइची- 2=3

विधि - How to make Vrat Rice Kheer

सवां के चावल साफ कीजिये, अच्छी तरह धो लीजिये और 20 मिनिट के लिये पानी में भिगो दीजिये.

भारी तले के बर्तन में दूध डाल कर गरम करने रख दीजिये. दूध में उबाल आने के बाद, सवां के चावल डालिये और चमचे से चला दीजिये, फिर से उबाल आने के बाद गैस फ्लेम धीमी कर दीजिये, प्रत्येक 2-3 मिनिट के बाद चमचे से खीर को चलाते रहिये, खीर तले में लगनी नहीं चाहिये.

काजू 4 टुकड़े करते हुये काट लीजिये, बादाम और पिस्ते लम्बाई में पतले काट लीजिये, किसमिस के डंठल तोड़ लीजिये. इलाइची को छील कर बारीक कूट लीजिये.

काजू और किसमिस खीर में बनते समय ही मिला दीजिये, चावल नरम हो गये हैं तथा चावल और दूध चमचे से गिराने पर एक साथ गिरते हैं, तब तो खीर बन चूकी है, चीनी मिलाइये और गैस फ्लेम बन्द कर दीजिये.  इलाइची का पाउडर भी खीर में मिला दीजिये. सवां के चावल की खीर तैयार है. सवां के चावल की खीर को प्याले में निकालिये और बादाम, पिस्ते ऊपर से डाल कर सजाइये.
सवां के चावल की गरमा गरम खीर अपने व्रत में परोसिये और खाइये.

सुझाव: आप सवां के चावल का पुलाव बानाये या खीर, दोनों में अपने पसन्द के अनुसार सूखे मेवा कम या ज्यादा कर सकते हैं, या आपको जो मेवा न पसन्द हो उसे मत डालिये.

चार सदस्यों के लिये
समय - 35 मिनिट

Thursday, 2 November 2023

साबूदाना खिचड़ी - एसी की हर दाना मोती जैसा, परफेक्ट तरीका Non Sticky Sabudana Khichdi Recipe

साबूदाना नाश्ते या डिनर के वक्त खाने से सेहत पर काफी फायेदा होता है.  इसी बात को ध्यान में रखते हुए आज हम बनाने जा रहे हैं साबूदाना खिचड़ी.  इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाती है.  ये सेहत के लिये तो फयेदेमंद होती ही है, बल्की खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होती है.  तो आप भी जब कुछ चटपटा और हल्का खाना हो, तब साबूदाना खिचड़ी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.

साबूदाना खिचड़ी के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Sabudana Khichdi

साबूदाना - Sago - 1 कप, भीगे हुए

घी - Ghee- 2 बड़े चम्मच

जीर - Cumin Seeds - 1 छोटी चम्मच

उबले आलू - Boiled Potato - 1, कटे हुए

मूगंफली - Peanut - 1/4 कप, भुनी हुई

करी पत्ता - Curry Leaves - 10-12

हरी मिर्च - Green Chilli - 2, बरीक कटी हुई

मूगंफली - Roasted Peanut  - 1/4 कप, दरदरी कुटी हुई

सैंधा नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच

काली मिर्च - Black Pepper - 1/2 छोटी चम्मच, दरदरी कुटी हुई

हरा धनिया - Coriander Leaves

नींबू - Lemon - 1

साबूदाना खिचड़ी बनाने की विधि Process of making Sabudana Khichdi

1 कप साबूदाना को अच्छे से धो कर 2.5-3 घंटे के लिए पानी में भिगो दीजिए.  भीग जाने पर पानी पूरी तरह हटा दीजिए.  अब पेन में 2 बड़े चम्मच घी डाल लर गरम कीजिए.  गरम घी में 1 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें 1 उबला हुआ आलू छोटा-छोटा काट कर डाल कर इन्हें 2 मिनट भूनिए.

भुन जाने पर इसमें ¼ कप भुने हुए मूंगफली के दाने डाल कर हल्का भूनिए.  फिर इसमें 10-12 करी पत्ता डाल कर चटकने दीजिए.  अब इसमें 2 बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल कर हल्का भूनिए.  भुन जाने पर इसमें भिगोए हुए साबूदाना और ¼ कप दरदरा कुटा हुआ मूंगफली पाउडर डाल कर मिलाएं.

मिला लेने पर इसमें ¾ छोटी चम्मच सेंधा नमक और ½ छोटी चम्मच दरदरी कुटी हुई काली मिर्च डालिए.  इसे लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर पकाएं जब तक इसका रंग ट्रांसपेरेंट नहीं हो जाता.  साबूदाना का रंग बदलने पर फ्लेम को एकदम धीमा करके इसे ढक कर 2 मिनट पकाएं.

समय पूरा होने पर इसे लगातार चलाते हुए वापस 2 मिनट पकाएं.  फिर इसमें हरा धनिया डाल कर मिलाएं.  अंत में इसमें 1 नींबू का रस डाल कर अच्छे से मिलाएं.  फिर फ्लेम बंद करके इसे परोसिए और इसके स्वाद का आनंद लीजिए.

सुझाव Suggestions

1 कप साबूदाना को ¾ कप पानी में भिगोना है.